{"_id":"9a9650bc55ff111d32ae85b8cbac8af7","slug":"suicide-in-jal-sansthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर नौकरी की, शाम को वहीं लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनभर नौकरी की, शाम को वहीं लगा ली फांसी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना क्षेत्र में रविवार सुबह ड्यूटी करने गया सिक्योरिटी गार्ड जल संस्थान के एक कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
देर रात तक घर न पहुंचने पर घरवालों के फोन करने पर जब फोन नहीं उठा तो उसके पिता उसे ढूंढ़ने ऑफिस पहुंचे।
ऑफिस का चैनल खुलवाकर जब दरवाजा खोला तो पंखे से लटकती उसकी लाश मिली।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में घरवालों ने फिलहाल कोई आशंका नहीं जाहिर की है। पुलिस के मुताबिक, आशियाना के 457 ईएम कालोनी निवासी छोटेलाल सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।
विज्ञापन
उसके परिवार में पत्नी रामपती, एक लड़का पवन (18) व चार लड़कियां हैं। पिता छोटे लाल ने बताया, उसका बेटा पवन कक्षा नौ तक पढ़ा था।
पढ़ाई छोड़ने के बाद बंगलाबाजार चौराहे के पास स्थित जल संस्थान के ऑफिस में वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।
रविवार सुबह आठ बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकल गया था। दोपहर 1 बजे वह घर खाना खाने आया था।
खाने के बाद वह ड्यूटी पर चला गया। बताया कि ड्यूटी कर वह रोजाना साढ़े छह बजे तक लौट आता था।
लेकिन जब वह सात बजे तक नहीं लौटा तो घर वालों उसका मोबाइल मिलाया। कई बार फोन मिलाने पर जब नहीं उठा तो घरवालों ने इसकी जानकारी पिता को दी।
वह तुरंत वहां से उसके ऑफिस पहुंचे। ऑफिस पहुंचने पर बाहर का चैनल बंद मिला लेकिन उसमें ताला नहीं लगा था।
चैनल खोलकर अंदर ऑफिस पहुंचे तो उसकी चीख निकल गई। अंदर उसका बेटा पंखे व रस्सी के सहारे लटका हुआ था।