{"_id":"56e3c9a94f1c1b39428b4599","slug":"students-turns-auto-lifter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में अच्छे नंबर पाने के लिए छात्र बने ऑटोलिफ्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर में अच्छे नंबर पाने के लिए छात्र बने ऑटोलिफ्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की छह बाइक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अहिरन खेड़ा मोड़ पर घेराबंदी कर इंटरमीडिएट के दो छात्रों को गिरफ्तार करके चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। हत्थे चढ़े छात्रों ने कुबूला कि इंटर में नंबर बढ़वाने के लिए एक व्यक्ति ने चार हजार मांगे थे। रकम के इंतजाम के लिए मोटरसाइकिलें चुराई थीं।
विज्ञापन
एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार रात रिंगरोड चौकी इंचार्ज जनार्दन यादव व एचसीपी जमाल अहमद की टीम को साथ लेकर अहिरन खेड़ा मोड़ पर घेराबंदी करके बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
उनकी पहचान बाजार खाला के संजयनगर निवासी शादाब खां व बिल्लौचपुरा निवासी एजाज खां के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से चौक क्षेत्र से चुराई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने चार अन्य बाइक चोरी करना कुबूला। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर ऐरा अस्पताल के स्टैंड के चारों बाइक बरामद कीं।
विज्ञापन
शादाब ने खुलासा किया कि पढ़ाई में कमजोर होने के चलते पास होना मुश्किल नजर आ रहा था। इसके चलते उसने राशिद नाम के व्यक्ति से नंबर बढ़वाने की बात की। राशिद ने चार हजार का खर्चा बताया। इस पर शादाब ने अपने दोस्त एजाज के साथ मिलकर वाहन चोरी की साजिश रची। पहली वारदात में सफलता मिलने पर दोनों ने विभिन्न स्थानों से छह बाइक चोरी कर डाली।
चोरी की बाइक को ऐरा अस्पताल के पार्किंग स्टैंड पर खड़ा करके ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। एसओ का कहना है कि शादाब बुरी सोहबत में पड़कर अपराध के रास्ते पर चल रहा था। उसने अपने दोस्त एजाज को भी जरा सा जोखिम उठाकर अच्छी कमाई के लिए राजी करके वाहन चोरी में साथी बना लिया था।