{"_id":"7ed859a69fc7656be41618181d485451","slug":"student-s-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पूछताछ से क्षुब्ध होकर छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की पूछताछ से क्षुब्ध होकर छात्रा ने लगाई फांसी
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा के जानकीपुरम सेक्टर-जे कॉलोनी में बुधवार सुबह बीकॉम छात्रा रागिनी उर्फ रजनी (19) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को परिवार ने घर में घुसने से रोक दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद अंदर पहुंची पुलिस को शव जमीन पर मिला।
फांसी लगाकर जान देने की बात को शक की नजर से देख रही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
उधर, पिता का आरोप है कि बेटी ने पुलिस की पूछताछ से क्षुब्ध होकर जान दे दी। एसओ का कहना है कि छात्रा की सहेली की गुमशुदगी के सिलसिले में सुबह परिवार के सामने पूछताछ की थी।
एसओ गुडंबा राममूर्ति यादव के मुताबिक,जानकीपुरम के सेक्टर-नौ की रागिनी उर्फ रजनी कैरियर कॉन्वेंट स्कूल में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता दिनेश गुप्ता एलडीए में काम करते हैं। सुबह करीब 10.40 बजे दिनेश ने कंट्रोल रूम को घर में मारपीट की सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर एसओ टीम समेत मौके पर पहुंचे। वहां दिनेश ने पुलिस की पूछताछ से क्षुब्ध होकर बेटी रागिनी के खुदकुशी का आरोप लगाते हुए घर में घुसने से रोक दिया।
इस दौरान हंगामा करते हुए समझाने की कोशिश पर खरी-खोटी भी सुनाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस अंदर जा सकी।
कमरे में रागिनी का शव फर्श पर पड़ा था। उसके गले के निशान भी संदेह पैदा कर रहे थे। फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले के गले पर वी-सेप का निशान होता है।
जबकि गले पर चारों ओर निशान थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही एसओ का कहना है कि रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लापता सहेली के संबंध में पूछताछ करने गई थी पुलिस
एसओ गुडंबा ने पुलिस पर लगे आरोपों की सफाई देते हुए बताया कि,मृतका की सहेली एवं बीकॉम की छात्रा लापता है। पांच दिसंबर 2013 को उसके पिता ने थाने में गुमशदुगी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान गुमशुदा छात्रा और रागिनी से लंबी बातचीत होती पाई गई।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने तहरीर देकर रागिनी को बेटी को गायब करने में संदिग्ध भूमिका बताते हुए शिकायत की थी।
एसएसआई अजीत विद्यार्थी व महिला कांस्टबेल शिया पाल बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे रागिनी के घर पहुंचे थे। परिवार वालों के सामने कॉल डीटेल के आधार पर पूछताछ की और रिसीविंग लेकर वापस आ गए।