{"_id":"632fe9aa82253246f42b9bdf","slug":"student-got-arrested-who-fired-on-his-principal-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रधानाचार्य को गोली मारने वाला छात्र गिरफ्तार, अवैध असलहे से की थी फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sitapur News: प्रधानाचार्य को गोली मारने वाला छात्र गिरफ्तार, अवैध असलहे से की थी फायरिंग
Sun, 25 Sep 2022 11:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:47 PM IST
सार
सीतापुर में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गोली मार देने वाले छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह प्रधानाचार्य की पिटाई से आहत था। प्रधानाचार्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर में प्रधानाचार्य पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में ऐसा कदम उठाया था। एक दिन पहले ही प्रधानाचार्य को गोली मारनी का मन बना लिया था। इसी वजह से वह असलहा लेकर स्कूल गया था। प्रधानाचार्य की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
सदरपुर थाना इलाके के जहांगीराबाद कस्बे में स्थित आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा हैं। बीते शुक्रवार को 12वीं के छात्र रेवान निवासी गुरविंदर सिंह और रोहित मौर्य के बीच प्रैक्टिकल की फाइल और सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रधानाचार्य ने गुरविंदर को पीट दिया था। शनिवार सुबह प्रधानाचार्य को गुरविंदर सिंह ने तीन गोलियां मारी थी। दो गोलियां प्रधानाचार्य को लगी थी। शनिवार देेर रात गुरविंदर को देवियापुर से असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सीओ रविशंकर प्रसाद के बताया कि आरोपी से हुई पूछताछ में बताया कि उसने एक दिन पहले ही प्रधानाचार्य को मारने के लिए योजना बना ली थी। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: पुष्पेंद्र के प्यार में इशरत से बनी सोनी...जिसके लिए छोड़ा धर्म और घर, अब उसी ने मार डाला
ये भी पढ़ें - भगवान तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा: ‘PWD इंजीनियर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया'...लिखकर फंदे से झूला ठेकेदार
हरिद्वार जाने की फिराक में था आरोपी
सूत्रों की माने तो आरोपी वारदात के बाद लखनऊ के रास्ते से हरिद्वार जाने की फिराक में था। उसने अपने एक दिल्ली के रहने वाले रिश्तेदार से यह बताकर पैसे ले लिए थे कि उसे परिजनों ने घर से निकाल दिया है। सूत्रों की माने तो कई टीमों ने आरोपी को लखनऊ बार्डर के पास से गिरफ्तार किया है। लिखा पढ़ी में उसकी गिरफ्तारी सदरपुर क्षेत्र में दिखाई है। इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।
छात्र को असलहा कैसे मिला, सीओ, एसओ को नहीं पता
आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद भी एसओ और सीओ यह नहीं बता सके कि छात्र के पास अवैध असलहा कहां से आ गया। इतनी कारतूसें कैसे आई। दोनों ने ही मामले में अनभिज्ञता जताई और बात को घुमाते हुए दिखाई दिए। एसओ प्रदीप सिंह और सीओ महमूदाबाद रवि प्रसाद का कहना है कि आरोपी ने पुलिस को यह नहीं बताया है कि असलहा उसको कहां से मिला। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि असलहा आरोपी घर से ही लेकर आया था। असलहा किसका था इस बात की जानकारी की जा रही है।