12वीं का स्टूडेंट चबा गया होमगार्ड की उंगली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका में मंगलवार को एक बाइक पर सवार चार युवकों ने रोकने पर सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा।
इसके दूसरे ही दिन बुधवार को आईटी चौराहे के पास बिना हेलमेट लगाए और बिना नंबर की बाइक को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा 12वीं का छात्र रोकने पर होमगार्ड की अंगुली ही चबा गया।
टीएसआई ने आरोपी को दबोच पुलिस को सौंपा, लेकिन ऊपरी दबाव के चलते मामला रफादफा कर छात्र को छोड़ दिया गया।
जानकीपुरम निवासी 12वीं का छात्र आश्रय (18) दोपहर एक बजे के करीब निशातगंज की तरफ से बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता हुआ रहा था।
जख्मी होमगार्ड को भेजा अस्पताल
आईटी चौराहे के पास बिना नंबर की बाइक दौड़ाते देख होमगार्ड नंद किशोर ने रोका और टीएसआई राधेश्याम के पास ले गया। आरोप है कि आश्रय ने रुपये लेकर छोड़ने को कहा।
इस पर टीएसआई ने फटकारते हुए चालान के लिए आरसी मांगी। छात्र कुछ दूर खड़ी बाइक से कागज लेने गया और बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। इस पर पीछे से आए होमगार्ड नंद किशोर ने फुर्ती दिखाते हुए हाथ पकड़ लिया।
होमगार्ड की अंगुली चबाकर छात्र भागने लगा। टीएसआई ने पीछा कर उसे दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही जख्मी होमगार्ड को अस्पताल भेजा।
सूचना पर छात्र के परिवारीजन भी पहुंच गए और दबाव में पुलिस ने समझौता करा मामला रफादफा कर दिया।