फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Story of false robbery heard to avoid borrowing, arrested

उधारी चुकाने से बचने के लिए रची फर्जी लूट की कहानी, पुलिस की सख्ती पर उगला सच

Tue, 12 Mar 2019 01:25 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Tue, 12 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Story of false robbery heard to avoid borrowing, arrested
आरोपी उमर - फोटो : अमर उजाला
गुडंबा पुलिस को सुबह 10 बजे बेहटा में  5.25 लाख रुपये बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूटे जोन की सूचना मिली। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो चला कि लूट की सूचना फर्जी है। सूचना देने वाले ने कई लोगों से रकम उधार ले रखी है।
विज्ञापन


उधारी चुकाने से बचने के लिए उसने लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी। तीन घंटे बाद पुलिस ने वारदात के फर्जीवाड़े से पर्दा उठाया और आरोपी को शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी मो. उमर उर्फ राजू पान की गुमटी लगाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा वह हाफ डाला भी चलाता है। उमर के मुताबिक, उसने अनवारी गांव निवासी किसान रामकिशोर से एक हजार वर्गफीट जमीन खरीदी। जिसकी रजिस्ट्री सोमवार को बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में उसकी मां के नाम से होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे वह घर से 5.25 लाख रुपये स्कूटी की डिक्की में रखकर फतेहपुर के लिए निकला था। बेहटा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर डिक्की में रखा रुपया लूट लिया। सूचना पर एएसपी ट्रांसगोमती अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय टीम के साथ पहुंचे।

लोगों से पूछताछ की तो वारदात संदिग्ध लगी। इसके अलावा मुख्य रोड को छोड़कर दूसरे रास्ते से जाने की बात भी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ और पड़ताल की। इस दौरान उमर कई कहानियां सुनाता रहा।


पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच्चाई उगल दी। क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, उमर ने बताया कि उसके ऊपर काफी कर्जा हो गया है। इससे बचने को लूट की फर्जी कहानी रची थी। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, केस दर्ज कर उसे शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed