{"_id":"e4937c7241b9bee6f0ad28ffadd1fffb","slug":"stone-pelting-after-tension-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट पीने को लेकर मारपीट, दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट पीने को लेकर मारपीट, दो पक्ष भिड़े, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Feb 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनाबाद के अस्तबल चारबाग में सिगरेट पीने को लेकर रविवार रात दो युवकों में मारपीट से तनाव फैल गया। दोनों पक्षों से उमड़ी भीड़ ने पथराव किया।
विज्ञापन
हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस के साथ एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। लाठी फटकार कर भीड़ खदेड़ी। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अस्तबल चारबाग में सिगरेट पी रहे युवक द्वारा दूसरे की तरफ धुआं छोड़ने को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया।
विज्ञापन
नशे में धुत युवक थोड़ी देर में अपने करीबी लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा। दूसरे पक्ष के भी लोग एकत्र हो गई। नारेबाजी के साथ पथराव करने लगे। इसकी भनक लगने पर इंस्पेक्टर जयकरन सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हालात बिगड़ते देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर नाका, कैसरबाग, चौक, वजीरगंज थाने की पुलिस व पीएसी को भेजा गया।
इलाके की घेराबंदी के साथ लाठी फटकार कर भीड़ खदेड़ी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे।