फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf arrested the murderer of advocate killed in Allahabad

दो लाख में हुई थी इलाहाबाद में वकील की हत्या, एसटीएफ ने किया वजह का खुलासा

Fri, 25 May 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 May 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
stf arrested the murderer of advocate killed in Allahabad
हत्या के बाद हुई थी इलाहाबाद में हिंसा (फाइल फोटो)

एसटीएफ ने इलाहाबाद में वकील राजेश श्रीवास्तव के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसटीएफ टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले प्रतापगढ़ के दो शूटरों समेत तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनके नाम शमशाद, रईस और विशाल विश्वकर्मा हैं। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो असहलों के साथ ही चोरी की वह मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है, जिससे वकील की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


राजेश की हत्या जमीन के विवाद में शहर के होटल क्रॉउन प्लाजा के मालिक प्रदीप जायसवाल ने सुपारी देकर कराई थी। प्रदीप को इलाहाबाद पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के बदले शूटरों को दो लाख देने का सौदा तय किया गया था। जबकि, एक लाख बतौर पुरस्कार देने की भी बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात का पर्दाफाश करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनंद कुमार, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश व एसएसपी अभिषेक सिंह ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

एडीजी ने बताया कि राजेश की हत्या के बाद हुए बवाल को देखते हुए हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ को लगाया गया था। फील्ड यूनिट वाराणसी के एएसपी एस आनंद के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।

टीम में शामिल पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक विपिन राय, शैलेष प्रताप सिंह व पुनीत परिहार ने वारदात का पर्दाफाश कर हत्या में शामिल तीनों अपराधियों को बृहस्पतिवार की रात धर दबोचा। 

एडीजी ने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला कि प्रदीप ने होटल क्रॉउन प्लाजा का निर्माण सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया था और उसका कुछ हिस्सा नाले पर भी था। इस मामले में राजेश पैरवी कर रहे थे।

इससे प्रदीप को आशंका थी कहीं उसके होटल को गिरा न दिया जाए। इसलिए प्रदीप ने अपने मित्र डीजे संचालक घनश्याम अग्रहरी के साथ मिलकर राजेश की हत्या का प्लान तैयार किया था। साथ ही, हत्या के लिए घनश्याम ने ही प्रतापगढ़ के शातिर अपराधी अंजनी लाल श्रीवास्तव उर्फ भैयाजी से मिलवाया था।

फिर, अंजनी ने घनश्याम को प्रतापगढ़ के शमशाद से मिलवाया था और शमशाद केजरिये ही शूटर मोहम्मद रईस व विशाल विश्वकर्मी को दो लाख लाख में राजेश की हत्या की सुपारी दी गई थी। शूटरों ने लगातार दो दिन प्रयास किए थे, लेकिन सफलता तीसरे दिन मिली।

इस मामले शमशाद ने हत्या की रूपरेखा बनाई थी। उसके मुताबिक  10 मई को रईस मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे बैठे विशाल ने राजेश के सिर में गोली मारी थी।

हत्या के बाद नपे थे एसएसपी

वारदात के बाद इलाहाबाद में भड़की हिंसा की पहली गाज वहां के एसएसपी अशोक कुलहरि पर गिरी थी। उन्हें तत्काल वहां हटा दिया गया था। जबकि, वारदात के विरोध में  प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर चल गए थे। 

एसटीएफ टीम को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
एडीजी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए डीजीपी ने  एसटीएफ टीम को पुरस्कृत करने और प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed