फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader who attacked on UPSTF arrested in Lucknow.

Attack on STF team: एसटीएफ टीम पर हमले का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Tue, 24 May 2022 03:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 May 2022 03:34 PM IST
सार

एसीपी विजय राज के मुताबिक, मानखेड़ा स्थित अरुण के अहाते में शुक्रवार की रात एसटीएफ टीम ने दबिश दी थी। वहां अरूण के इशारे पर टैंकर चालक ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया।

विज्ञापन
SP leader who attacked on UPSTF arrested in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज के मानखेड़ा गांव में शुक्रवार रात छापा मारने गई एसटीएफ की टीम पर हमला करने के आरोपी सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव को एसटीएफ की टीम ने शहीद पथ के कमता तिराहे से दबोच लिया। अरुण की तलाश में पुलिस टीम ने लखनऊ से कानपुर तक छापा मारा। अन्य आरोपियाें की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज विजयराज सिंह और इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने टीम बनाकर कई जगह दबिश दी। इसी दौरान पता चला कि उसने अपने दो करीबियों से रविवार शाम को काफी देर बात की है। अरुण ने दूसरा नंबर प्रयोग किया था जो अब बंद आ रहा था। बात करने वाले एक शख्स की लोकेशन कानपुर में मिली। इसके बाद ही पुलिस की एक टीम कानपुर पहुंच गई। सर्विलांस की मदद से ही अरुण के शहीद पथ के पास होने का पता चला था।
विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, अरुण की सफारी गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। सफारी बरामदगी के दौरान गोलू यादव नाम के युवक को भी पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस गाड़ी को उसने अपने एक परिचित के यहां खड़ी कर दी थी। अरुण ने अपने साथियों के बारे में कई जानकारियां दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को एसटीएफ ने मारा था छापा
एसीपी विजय राज के मुताबिक, मानखेड़ा स्थित अरुण के अहाते में शुक्रवार की रात एसटीएफ टीम ने दबिश दी थी। वहां अरूण के इशारे पर टैंकर चालक ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। टैंकर से बचने के बाद 30-40 हथियार से लैस गुर्गों ने हमला बोल दिया। एसटीएफ ने मौके से सपा नेता के भाई सौरभ यादव और टैंकर चालक मो. मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल व डिनेचर्ड स्प्रिट बरामद की थी। इस मामले में एसटीएफ ने सपा नेता अरुण यादव सहित सात के खिलाफ नामजद और 40 अज्ञात पर हत्या केप्रयास सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed