फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader get shot in Lucknow.

सपा नेता के भाई को दौड़ाकर गोली मारी, वारदात से सनसनी

Fri, 02 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 SP leader get shot in Lucknow.
घायल सपा नेता का भाई व बरामद असलहे - फोटो : amar ujala
बीकेटी में बृहस्पतिवार दोपहर रंजिश के चलते भोलापुरवा निवासी सपा नेता वीरेश यादव के भाई आशीष पर तलवार-तमंचे व लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। आशीष एक घर में छिप गया तो हमलावर वहां घुस आए और उसके दायें हाथ व दायीं जांघ पर दो गोलियां मारीं।
विज्ञापन


जानकारी पाकर वीरेश पहुंचा तो उसे भी सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। वीरेश के समर्थकों ने हमलावरों पर हथगोले बरसाए। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पांच हमलावरों को दबोच लिया है। सपा नेता की तरफ से भी एक आरोपी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि आशीष सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव में ही रहने वाले परिचित श्याम विजय यादव उर्फ श्यामू की परचून की दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच थाने के चौकीदार नमन अली अपने बेटे रईस, आसिफ, मुन्ना और सूरज रावत सहित 10-12 लोगों के साथ वहां आ धमका। सभी तलवारें, तमंचे, लाठी-डंडे और एयरगन लिए थे। आशीष को पकड़कर मारपीट शुरू कर दिया।

भीड़ जुटी तो किया हवाई फायर और भाग निकले

 SP leader get shot in Lucknow.

चीख-पुकार पर भीड़ जुटी तो हमलावरों ने हवाई फायर कर दिया। इस बीच मौका पाकर आशीष भाग निकला और श्यामू के घर में छिप गया। पीछा कर रहे हमलावर भी घर में घुस आए और उसे पीटने के बाद गोली मार दी। सूचना पाकर वीरेश भी आ गया।

उसने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो सिर पर डंडा मारकर सभी भाग निकले। इस बीच जानकारी पर सपा नेता के समर्थक मौके पर आ गए और हमलावरों की घेराबंदी कर हथगोले बरसाए। इसके चलते इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर नमन और उसके बेटों सहित सूरज तथा सपा नेता के भाई रमेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।

वीरेश ने नमन और उसके बेटों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नमन की पत्नी आयशा बेगम ने भी वीरेश और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।

थाने पर वकीलों ने किया हंगामा

 SP leader get shot in Lucknow.

सपा नेता के समर्थन में वकीलों का एक जत्था बीकेटी थाना पहुंच गया। वकीलों ने सपा नेता के भाई रमेश को पकड़ने का विरोध किया। वकीलों का कहना था कि हमला नमन और उसके बेटों ने किया था। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

वर्चस्व को लेकर है रंजिश
बीकेटी थाने के चौकीदार नमन अली और सपा नेता वीरेश यादव के बीच वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, सूरज के खिलाफ पहले भी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। वह चौकीदार के साथ रहता है। सबसे ज्यादा झगड़ा उसने ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed