फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   south indian thief gang active in lucknow

MP में 30 वारदातों के बाद, वह UP आया पर हुआ गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2013 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
south indian thief gang active in lucknow

कैसरबाग पुलिस ने सोमवार देर रात तमिलनाडु टप्पेबाजों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर महाराणा प्रताप चौराहे से त्रिचुरापल्ली के एक टप्पेबाज को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से फ्रांस निर्मित 0.25 बोर पिस्टल व उसका लाइसेंस, 30 हजार रुपये नगदी, आईपैड, तीन पर्स, वीसा, स्मार्टकार्ड, क्लब का मेंबरशिप कार्ड, शॉपिंग कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने रेलवे स्टेशन से एक जज की बेटी से फ्रांसीसी पिस्टल उड़ाई थी। उसने कैसरबाग से एक महिला पत्रकार समेत जयपुर, दिल्ली व मध्यप्रदेश में टप्पेबाजी की 30 से अधिक वारदातें कुबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वारदातों की तस्दीक करा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इंस्पेक्टर कैसरबाग राज बहादुर साहू के मुताबिक, बीते 14 सितंबर की रात टप्पेबाजों ने रुपये गिरने का बहाना बनाकर महिला पत्रकार अमिता वर्मा की कार से पर्स उड़ा दिया था। पर्स में 50 हजार रुपये व एपल का आईपैड था।



सूचना पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। महिला पत्रकार ने पुलिस को आरोपी के दक्षिण भारत की बोली बोलने की बात बताई थी, जिससे पुलिस का शक तमिलनाडु गैंग पर टिक गया।

पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की और इस तरह हरिहरन पकड़ में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed