फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son kills his mother's boyfriend

मां के प्रेमी को बेटे ने ईंट से कूंचकर मार डाला

Tue, 22 Sep 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Sep 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
son kills his mother's boyfriend

मलिहाबाद क्षेत्र में एक युवक ने दोस्त की मदद से सोमवार रात अपनी मां के प्रेमी को ईंट से कूंचकर मार डाला। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि गांव जमुलिया के मजरा चमरौधा निवासी रामविलास (35) रोजाना की तरह सोमवार देरशाम घर से निकला था। उसके देर रात तक घर न लौटने पर बड़ा भाई लोचन तलाश करने निकला।
विज्ञापन


पड़ोसी सुरेश के हाते में रामविलास का खून से लथपथ शव मिला। उसका सिर व चेहरा कूंचकर हत्या की गई थी। लोचन ने गांव के ही रंजीत व उसके दोस्त सुरेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका कहना है कि दोनों को वारदात अंजाम देकर भागते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ दोनों नामजद आरोपियों की तलाश की और दोपहर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लोचन ने पुलिस को बताया कि अविवाहित रामविलास के पड़ोस में रहने वाली लीलावती से करीबी संबंध थे। उसके पति की मौत हो चुकी है।

‌करीब चार साल से था आवागमन

son kills his mother's boyfriend

करीब चार साल से रामविलास का उसके घर आवागमन था। कुछ दिनों पहले लीलावती के बेटे रंजीत ने रामविलास के आने पर आपत्ति जताई और उसे हिदायत दी थी।

लोचन ने भी अपने भाई को मना किया था। इस पर रामविलास रात को सुरेश के हाते से होकर चुपके से लीलावती से मिलने जाने लगा। इसकी भनक लगने पर सुरेश ने भी विरोध जताया लेकिन रामविलास ने किसी की परवाह नहीं की।

लोचन का कहना है कि रंजीत ने अपने दोस्त सुरेश की मदद से रामविलास को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और सोमवार रात 11:30 बजे लीलावती से मिलने जा रहे सुरेश को रास्ते में ही पकड़कर मार डाला।

हत्थे चढ़ा रंजीत काफी देर तक खुद को बेकुसूर बताता रहा। बोला कि मां से रामविलास के संबंधों को लेकर गांव के लोग ताना देते थे। रिश्तेदार भी नाराज थे। इससे वह बेहद परेशान था।

इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय का कहना है कि दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ के साथ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। मसलन, वारदात अंजाम देने के दौरान दोनों के कपड़ों पर भी खून के छींटे पड़े होंगे। उनकी बरामदगी व अन्य साक्ष्य एकत्र करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed