फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somebody removed eyes of a pilgrimist in ayodhya.

अयोध्याः दर्शन करने आए तीर्थयात्री की आंखें निकाली

Sun, 04 Jan 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Sun, 04 Jan 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
Somebody removed eyes of a pilgrimist in ayodhya.

दर्शन के लिए अयोध्या आए गिरडीह, झारखंड के एक श्रद्धालु की किसी ने 28 दिसंबर की रात दोनों आंखें निकाल मरणासन्न हाल में छोड़ दिया। 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक पीड़ित लावारिस तड़पता रहा। किसी ने 100 नंबर पर फोन किया तो उसे 108 एंबुलेंस ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


दूसरे दिन अपने को पीड़ित का जीजा बताने वाला व्यक्ति उसे रेफर करा कर साथ ले गया। गिरडीह के सांसद ने फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी तब मामला सामने आया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने रायगंज चौकी प्रभारी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही अयोध्या कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की छानबीन के लिए गिरडीह रवाना हो गई है। 29 दिसंबर रात साढ़े 12 बजे किसी ने 100 नंबर पर फोन कर अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास 35 वर्षीय युवक के बेहोश होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा ने आकर ली सुध

Somebody removed eyes of a pilgrimist in ayodhya.

पीड़ित युवक को रात 12 बजकर 50 मिनट पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 दिसंबर की सुबह चिकित्सक ने जांच की तो पता चला कि उसकी दोनों आंखें निकाल ली गई हैं। युवक के फोन से परिवारीजनों को सूचना दी गई।

लगभग 10 बजे खुद को युवक का जीजा बताने वाला एक व्यक्ति जिला अस्पताल पहुंचा और उसे रेफर करा कर ले  गया। पीड़ित श्रद्धालु के जीजा ने उसका नाम कृष्णदेव वर्मा पुत्र दंतमहतो वर्मा निवासी विरमी ब्लॉक के झार गांव जिला गिरडीह, झारखंड बताया।

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि श्रद्धालु को यहां बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उसकी दोनों आंखें निकाल ली गई हैं। उसके जीजा ने इलाज के लिए उसे रेफर कराया है। वहीं शनिवार को एसएसपी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रायगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। श्री सिंह के मुताबिक जांच टीम को झारखंड के गिरडीह पीड़ित के घर के लिए रवाना कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि कृष्णदेव के जीजा उसे रेफर कराने के बाद गिरडीह ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed