फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SI Arrested on second marriage

दरोगा ने धोखे से तलाक ले रचाया दूसरा ब्याह

Mon, 10 Mar 2014 08:23 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
SI Arrested on second marriage

साइबर सेल का एक दरोगा अपनी ही पत्नी के रेप के केस में फंस गया है।

विज्ञापन


इश्क के चक्कर में पहले तो दरोगा ने बिना परिवार को बताए प्रेमिका से शादी कर ली। अनजान घर वालों ने शादी तय कर दी। पोल खुली तो पंचायत बैठी और शादी टूट गई।

पर दरोगा इमोशनल ब्लैक मेल कर पत्नी से तलाक ले लिया और दबिश के बहाने मंडप में जा बैठा।

पति की करतूतों का पता चलने पर रविवार को महिला थाना में पति के खिलाफ उसने रेप और बंधक बनाकर उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला थाना की एसओ शिवा शुक्ला के मुताबिक दरोगा परमहंस गुप्ता ने बिना घरवालों को बताए मुरादाबाद की युवती से पिछले साल 14 जनवरी को लव मैरिज कर ली।

शादी के बाद गंज कोतवाली के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे थे। कुछ महीने पहले परिवारवालों ने परमहंस की शादी तय कर दी।

सगाई,गोदभराई और तिलक भी हो गया। उसने पत्नी को इसकी भनक तक न लगने दी। आलमारी की सफाई करते वक्त दरोगा की पत्नी को सगाई की अंगूठी मिली तो उसके कान खड़े हो गए। घंटों मोबाइल फोन पर बात करने और अक्सर ड्यूटी के नाम पर गायब होने पर वह पूछताछ करती तो टाल देता।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि एक बार परमहंस के फोन पर उसे लड़की का नंबर मिल गया। उसने लड़की से बातचीत की तब दोनों परिवार की पंचायत बैठी और शादी टूट गई।

एक तरफ दरोगा ने लड़की से संपर्क कर उसे अपनी बातों के जाल में फंसाते हुए शादी के लिए राजी किया तो दूसरी तरफ पत्नी को तलाक के लिए।

...और पत्नी से पीछा छुड़ाने को रची साजिश

शिवा शुक्ला के मुताबिक शादी का दिन नजदीक आने पर परमहंस ने पहली पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए योजना बनाई।

पत्नी से इमोशनल ड्रामा करते हुए उसने कहा कि लड़कीवालों को उसकी शादी का पता चल गया है और उन्होंने अलीगंज थाना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

अब वही उसे बचा सकती है। परमहंस ने कहा कि मुकदमे से बचने और समाज को दिखाने के लिए दोनों को कोर्ट में तलाक लेना होगा।

बोला, तलाक स्वीकृत होने के बाद भी दोनों पहले की तरह साथ रहेंगे। पत्नी तैयार हो गई और 16 फरवरी को कानपुर की एक कोर्ट से दोनों ने तलाक ले लिया।

दबिश के बहाने निकला,पहुंच गया मंडप
चार मार्च को परमहंस दबिश की बात कहकर निकला और बाहर से ताला लगा गया।

5 मार्च को पत्नी ने फोन मिलाया तो अफसरों के साथ होने की बात कहकर उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। फोन बंद होने और कोई खबर न मिलने पर पत्नी ने शनिवार सुबह साइबर सेल में संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से पता चला कि परमहंस की शादी हो रही है और छुट्टी लेकर गया है।

यह सुन उसके होश उड़ गए और उसने लड़की के परिवार के लोगों से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने शादी होने की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने लड़की से बात की और खुद को परमहंस की पत्नी बताया।

लड़की ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार रात विवि के सामने स्थित रामाधीन सिंह गेस्टहाउस में दोनों ने गिने-चुने लोगों की मौजूदगी में शादी रचा ली।

शादी से चंद घंटे पहले यानी शनिवार शाम करीब सात बजे परमहंस क्वार्टर आया और वीवीआईपी ड्यूटी में जाने की बात कहकर फिर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed