फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivank pathak's post mortem to be done second time.

सुल्तानपुर: 21 दिन बाद दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुआ प्रशासन, डीप फ्रीजर में शव रखकर परिजन लड़ रहे इंसाफ की लड़ाई

Mon, 23 Aug 2021 09:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Aug 2021 09:26 PM IST
सार

सीजेएम कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद शिव प्रसाद पाठक जिला जज के यहां अपील करने की कवायद में लगे थे। इसी बीच रविवार को बल्दीराय एसडीएम राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी की तरफ से परिजनों को संयुक्त नोटिस भेजा गया था।

विज्ञापन
Shivank pathak's post mortem to be done second time.
मृतक शिवांक का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद 21 दिनों से डीप फ्रीजर में रखे शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने का निर्णय जिला व पुलिस प्रशासन ने लिया है। सोमवार को डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से शव का पोस्टमॉर्टम कराने का निर्देश सीएमओ को दिया है। सीएमओ पोस्टमॉर्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित करेंगे। मंगलवार को चिकित्सकों का पैनल शव का पोस्टमॉर्टम करेगा। पोस्टमॉर्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

विज्ञापन


कूरेभार थाने के सरैया मझौवा गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार शिव प्रसाद पाठक के पुत्र शिवांक की एक अगस्त को संदिग्ध हालत में दिल्ली में मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पहुंचे पिता शिव प्रसाद पाठक ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमॉर्टम करने व केस दर्ज करने की मांग की थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


उसके बाद शिव प्रसाद पाठक बेटे का शव लेकर तीन अगस्त को गांव चले आए। तीन अगस्त को शव को डीप फ्रीजर में रखने के बाद वे बेटे के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम व केस दर्ज करवाने की जद्दोजहद में लग गए। पुलिस व प्रशासन से निराश होने के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी। पिछले बुधवार को सीजेएम किरण गौड़ ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद शिव प्रसाद पाठक जिला जज के यहां अपील करने की कवायद में लगे थे। इसी बीच रविवार को बल्दीराय एसडीएम राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी की तरफ से परिजनों को संयुक्त नोटिस भेजा गया था। नोटिस में शव का अंतिम संस्कार 24 घंटे में नहीं करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही अधिकारी शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवार की मान-मनौव्वल में भी लगे थे।

डीएम व एसपी से पोस्टमॉर्टम कराने के बारे में बात हुई

21 वें दिन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय ले लिया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि उनकी डीएम व एसपी से पोस्टमॉर्टम कराने के बारे में बात हुई है। शाम पांच बजे तक शव व अभिलेख नहीं मिल सके हैं। इसलिए मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

डीएम और एसपी ने दिए संकेत
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि शिवांक पाठक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए एसपी से वार्ता हुई है। उन्होंने एसपी से कहा है कि मामले का विधिक परीक्षण कर उचित कार्रवाई करें। उधर, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने पोस्टमॉर्टम कराए जाने के संकेत दिए।

मंगलवार पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा शवः एसओ
कूरेभार थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि उन्हें आदेश मिला है कि शिवांक पाठक के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए। सोमवार को देर हो जाने के कारण शव कब्जे में नहीं लिया जा सका था। लिहाजा मंगलवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

पीड़ित परिजनों से मिले सपा, भाजपा व आम आदमी पार्टी के नेता

सूबेदार पाठक का पुरवा गांव में भाजपा, सपा व आम आदमी पार्टी समेत क्षेत्र के लोगों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी लड़ाई में साथ है।

सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, बलराम मिश्र, आरएसएस के जमुना पांडेय, उमाकांत शुक्ल और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप शुक्ल, जिला महासचिव राम विलास तिवारी, धर्मेश मिश्र, शिवम दुबे, अखिलेश हजारे समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed