{"_id":"d1948c16c928ea1510ccd20807f4838d","slug":"shameful-father-tried-raped-with-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नशेड़ियों की अपनी बेटियों पर ही हो गई नियत खराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नशेड़ियों की अपनी बेटियों पर ही हो गई नियत खराब
हिमांशु त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज क्षेत्र में एक नशेड़ी ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी की चीख सुनकर आई पत्नी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डांट-डपट कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
अगले दिन आरोपी के भाई ने अपनी सौतेली बेटी को बुरी नीयत से दबोचा। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इलाके के लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिवर बैंक कॉलोनी निवासी एक नशेड़ी ने बीती शनिवार रात अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
नशेड़ी ने बेटी की चीख सुनकर दौड़ी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को जमकर फटकारा, लेकिन बदनामी के डर से परिवार ने कार्रवाई से इन्कार किया और मामला रफादफा हो गया।ॉ
विज्ञापन
खास बात यह है कि बीते रविवार को आरोपी का भाई नशे में धुत होकर घर लौटा और उसने अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बार भी घर में चीखपुकार पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने डांट डपट कर मामला शांत करा दिया।
दो नशेड़ियों द्वारा नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के प्रयास की जानकारी पर इलाके के लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। वजीरगंज पुलिस ने दोनों मामलों की जानकारी से इन्कार कर रही है।