शादी का झांसा देकर यौन शोषण, महिला हुई गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने तथा गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप एक युवती ने नगर के रहने वाले युवक पर लगाया है।
पीड़िता ने नगर कोतवाली पुलिस पर मामले की सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वीडी शुक्ल को दिए प्रार्थना पत्र में रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की एक युवती ने कहा है कि वह बलरामपुर नगर में किराये के मकान में रहकर अपनी बहन को शिक्षा दिला रही है।
पीड़िता के मुताबिक नगर के एक युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसका लगातार यौन शोषण करता रहा।
शादी का दबाव बनाने पर भड़का आरोपी
पीड़िता का कहना है कि इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने प्रलोभन देकर उसका गर्भपात करा दिया।
युवती ने जब युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह भड़क गया। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी उससे अभद्रता कर जानमाल की धमकी दे रहा है।
युवती का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत नगर कोतवाली में की, लेकिन पुलिस दबाव में आकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में टाल-मटोल कर रही है।
पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
शादी का झांसा दे किया रेप
वहीं गोंडा में शादी का झांसा देकर एक युवक ने चार माह पहले युवती से संबंध बना लिए। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया।
पुलिस ने युवक पर दबाव बनाया तो उसने फिर शादी करने का वादा किया। इस बीच वह युवती से दुराचार करता रहा।
पीड़िता ने शादी की बात की तो उसने मना कर दिया। आरोपी के भाई ने युवती को धमकी दी। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर फरियाद की। उनके आदेश पर बीते दिन धानेपुर थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके कस्बे के रहने वाले मो. रफत से प्रेम संबंध हो गए थे।
पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
युवती के मुताबिक चार माह पहले रफत ने उससे शादी करने का वादा कर संबंध बना लिए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद रफत ने उससे शादी करने से मना कर दिया।
इसकी शिकायत उसने धानेपुर थाने में दर्ज कराई तो पुलिस रफत को पकड़ लाई। मगर रफत ने शादी करने की बात कही तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
इसके बाद वह उससे दुराचार करता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक व उसके परिवारीजनों ने उसे धमकाते हुए शादी से इन्कार कर दिया।
पीड़िता के मुताबिक वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सोमवार को पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर आप बीती सुनाई।
उनके आदेश पर बीती देर शाम धानेपुर थाने में मो. रफत के खिलाफ दुराचार व उसके भाई महबूब के विरुद्ध धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।