{"_id":"091e34e1059ef8200aebdc61e0c49979","slug":"sexual-abuse-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर साल भर करता रहा यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर साल भर करता रहा यौन शोषण
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Mar 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर प्रेमी ने एक वर्ष तक एक्सपोर्ट कंपनी की एक महिलाकर्मी का यौन शोषण किया और फिर अपने पैतृक घर भाग गया। रविवार को महिलाकर्मी माल क्षेत्र उसके घर पहुंची और जमकर उत्पात मचाया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जिला गाजियाबाद के थाना गोविंदपुरी मोहल्ला के मोदीनगर की रहने वाली 27 वर्षीय राधिका हलधर (काल्पनिक नाम)शादीशुदा महिला है। वह नोएडा के एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती है। डेढ़ वर्ष पूर्व कंपनी में ही कार्यरत माल थाना क्षेत्र के नबीपनाह गांव के रुप किशोर से उसकी जान पहचान हुई।
विज्ञापन
धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों नोएडा में किराए का मकान लेकर साथ रहने लगे। महिलाकर्मी का आरोप है कि किशोर शादी का झांसा देकर साल भर उसका शोषण करता रहा। उधर,दोनों के संबंधों की भनक मिलने पर महिलाकर्मी के पति अरुण कुमार ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
अब महिलाकर्मी किशोर के भरोसे थी। महिलाकर्मी के एक छह वर्षीय पुत्री भी है। बीते 15 मार्च को महिलाकर्मी आफिस गई। मगर,किशोर तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर घर रुक गया। शाम को महिलाकर्मी घर लौटी तो किशोर गायब था। यही नहीं कमरे से किशोर का सामान भी गायब था।
महिलाकर्मी के अनुसार, बार-बार फोन मिलाने के बाद भी फोन न मिलने पर वह रविवार को माल के नबीपनाह गांव किशोर के घर पहुंच गई और हंगामा खड़ा दिया। महिला ने ग्रामीणों के सामने किशोर की पोल खोल दी। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।