फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   serial killer saleem in lucknow

यहां 'डॉन' के बॉडीगार्ड की तरह घूमती रही दिल्ली पुलिस

Fri, 04 Oct 2013 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
serial killer saleem in lucknow

हाथ में मोबाइल फोन...मुंह में पान...सलाम करने वाले गुर्गे और ‘बॉडीगार्ड’

विज्ञापन
की तरह चौकन्नी पुलिस। कुछ ऐसा ही था सीरियल किलर उर्फ ‘डॉन’ सलीम का अंदाज।

डॉन सलीम ने गुरुवार सुबह जैसे ही शहर में कदम रखे, रेलवे का हाईक्लास वेटिंग हॉल सलीम की ससुराल बन गया। पत्नी लजीज बिरयानी लेकर आई तो ‘डॉन’ के साथ-साथ गुर्गों ने भी लुत्फ लिया।

करीब साढ़े छह घंटे तक वेटिंग हॉल के रजिस्टर में बिना इंट्री के ‘डॉन’ टिका रहा। इस दौरान उसके गुर्गे आगे-पीछे लगे रहे। सलीम ‘धंधे’ की जानकारी भी लेता रहा।
विज्ञापन


कुछ खास टिप्स देने होते तो गुर्गों के कान में फुसफुसाता। जीआरपी ने भी उसे ‘डिस्टर्ब’ करने की हिम्मत नहीं की। लखनऊ मेल के प्लेटफार्म पर आते ही शनिवार को फिर आने की बात कहकर ‘डॉन’ ने सबसे विदाई ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ पहुंचते ही सलीम ने स्टेशन पर इंतजार कर रहे अपने लोगों से मुलाकात की। कुछ देर तक बातचीत के बाद हाईक्लास वेटिंग हॉल में नहा-धोकर थकान मिटाई।

लगभग रोज पेशी पर आने वाले ‘डॉन’ को तो अब वेटिंग हॉल का स्टाफ भी अच्छी तरह से पहचान गया है। स्टाफ ने भी ‘डॉन’ को सलाम बजाकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

इस बीच साथ आए भाई सोहराब के इशारे पर गुर्गों ने ‘डॉन’ के मनपसंद खाने का इंतजाम कर दिया। यहां से भारी सुरक्षा में कचहरी पहुंचे सलीम ने वकील के इशारे पर एक कागज पर साइन किया और बाहर निकल आया। इस दौरान उसके पीछे गुर्गों की फौज चलती रही।

कचहरी में माहौल गरम था इसलिए सलीम एक पल भी नहीं रुका। इशारा किया-स्टेशन पहुंचो। दोपहर तीन बजे दिल्ली पुलिस के जवानों के साए में ‘डॉन’ रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल पहुंचा तो आवभगत का सिलसिला फिर शुरू हो गया।

पुलिस लाइन के दरोगा सुदामा यादव और एके-47 लिए चार सिपाही वेटिंग हॉल के बाहर पहरा दे रहे थे तो दिल्ली पुलिस के जवान भीतर। सलीम के पहुंचते ही वेटिंग हॉल में खलबली सी मच गई।

रात 10.10 बजे लखनऊ मेल आने पर ‘डॉन’ ने सबसे विदाई ली। जाते-जाते शनिवार को मिलने की बात कह गया।


‘पॉलिटिक्स अपने बस की नहीं’

छावनी परिषद के जिस चुनाव को लेकर पूर्व सभासद पप्पू पांडे की हत्या की आशंका जताई जा रही थी, ‘अमर उजाला’ से बातचीत में सलीम ने उससे किनारा कर लिया।

बोला-‘पॉलिटिक्स अपने बस की नहीं। न पत्नी के बस की है।’ सलीम ने साफ कहा कि पत्नी को चुनाव लड़ाने का कोई इरादा नहीं है। बकौल सलीम, ‘माँ भी नहीं चाहतीं। उन्होंने किसी को भी चुनाव न लड़ने की बात कही है।’


लखनऊ और उत्तर प्रदेश की ताजातरीन खबरें यहां पढ़ें।



मतदाता सूची से कटेंगे नाम

पिछले आठ साल से जेल में रहने के बावजूद सीरियल किलर भाइयों के नाम छावनी परिषद की मतदाता सूची में शामिल होने के मामले की जांच शुरू हो गई है।

छावनी परिषद प्रशासन ने गुरुवार को वार्ड संख्या छह की मतदाता सूची मंगाकर सलीम, रुस्तम और सोहराब के नाम हटाने के लिए दोबारा सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं। सर्वेक्षण की रिपोर्ट आने के बाद तीनों के नाम सूची से काट दिए जाएंगे।

कोर्ट ने लिया संज्ञान, अब नहीं होगी पेशी

अब सीरियल किलर्स की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। उन्हें पेशी के लिए नहीं ले जाया जाएगा। लखनऊ जिला कोर्ट के जज के के शर्मा ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट का यह फैसला उस वक्त आया है जब सीरियल किलर सलीम गुरुवार को लखनऊ पेशी पर आया था और अपनी जमकर खातिरदारी करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed