विधायक की करतूत, रेप के बाद बदनाम करने पर उतारू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक संजय प्रताप जायसवाल के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती ने बदनाम करने का भी आरोप लगाया है।
युवती का कहना है कि विधायक आधी रात को फोन कर परेशान कर रहे हैं।
साथ ही बदनाम करने के लिए उसके घर, मायके व रिश्तेदारों को विधायक व पूर्व पति के साथ के फोटो, पत्र व शादी का फर्जी प्रमाणपत्र भेज रहे हैं।
पीड़िता शिकायत लेकर कई बार हजरतगंज कोतवाली गई लेकिन पुलिस मामला कोर्ट में होने की बात कहकर टरका देती है।
क्या कहना है युवती का
बस्ती के रुदौली से विधायक संजय के प्रति हजरतगंज पुलिस का रुख शुरू से ही नरम है।
यही वजह है कि युवती की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। युवती ने बताया विधायक ने सुबह से आधी रात तक उसे लगातार फोन किए। कॉल रिसीव न करने पर विधायक ने दूसरे लोगों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की।
इस मामले में पीड़ित का कहना है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया और काफी टालमटोल के बाद लिखापढ़ी में शादी भी की थी।
इसके प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी उसने गंज पुलिस और कोर्ट को दी है। आरोप है कि अब विधायक समझौता करने का दबाव डाल रहा है।
इसके के चलते बदनाम करने के लिए साथ खिंची फोटो व प्रमाणपत्र उसके घर, मायके और रिश्तेदारों के घर भेज रहे हैं।
यह रहा पूरा मामला
पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने राजधानी आई पीड़िता ने कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग वाली अर्जी देकर बताया था कि 9 सितंबर 2013 को आजमगढ़ से लखनऊ आते समय चारबाग स्टेशन पर उसकी मुलाकात संजय प्रताप जायसवाल से हुई।
आरोपी ने स्वयं को डॉक्टर बताते हुए अपने सहयोगी अमरजीत मिश्रा तथा रिंकू जायसवाल से भी परिचय कराया।
जान-पहचान बढ़ने पर आरोपी ने खुद को बस्ती से कांग्रेसी विधायक बताया तथा नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर दारुलशफा स्थित अपने आवास पर ले आया।
वहां आरोपी संजय प्रताप जायसवाल ने वादिनी को नौकरी का लालच देकर उसके साथ दुराचार किया तथा विवाह करने का आश्वासन दिया।
9 दिसंबर 2013 को जब विधायक की पत्नी व दो बच्चे दारुलशफा आए तब वादिनी को पता चला कि आरोपी विवाहित है।