पढ़िए समीर बने कलाम की 'HATE STORY'
रावतपुर में एक सैलून संचालक ने अपना नाम बदलकर एक डांस टीचर को प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।
डांस टीचर ने शादी का दबाव बनाया तो सैलून संचालक के परिजनों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद परिजनों ने सैलून संचालक की दूसरी जगह शादी तय कर दी और उसे यहां से प्रतापगढ़ ननिहाल भेज दिया।
गुरुवार को डांस टीचर ने आईजी को आप बीती सुनाई। आईजी ने कल्याणपुर पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए युवती को टरका दिया।
डांस टीचर की डेढ़ साल पहले काकादेव के शिवपुरी नवीन नगर निवासी लाल मोहम्मद के बेटे कलाम उर्फ डब्बू से दोस्ती हुई थी।
आईजी ने दिया मदद का भरोसा
डांस टीचर के मुताबिक कलाम का हेयर सैलून है। कलाम ने अपना नाम समीर बताकर दोस्ती की थी, थोड़े दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। डांस टीचर के मुताबिक समीर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए।
यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। पिछले साल उसने कलाम पर शादी का दबाव बनाया तो उसके परिजनों ने शादी से इनकार दिया। वह कलाम के घर गई तो लाल मोहम्मद के परिजनों ने उसे पीटा इसके बाद समीर को प्रतापगढ़ भेज दिया।
कुछ दिनों बाद उसकी दूसरी जगह शादी का पता चला तो वहां जाकर उसने हंगामा किया तो शादी निरस्त हो गई। आरोप है कि समीर और उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं है।
आईजी आशुतोष पांडेय ने डांस टीचर की आप बीती सुनने के बाद कल्याणपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।