भाड़े के शूटरों ने की थी वाइनशॉप सेल्समैन की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद रुपयों के लिए भाड़े के शूटरों ने वाइन शॉप के सेल्समैन सुनील कुमार जायसवाल की हत्या की थी। पुलिस को हत्या के कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या के तार बाराबंकी से जुड़े हैं।
सीओ गंज का कहना है कि प्रॉपर्टी, रास्ते के विवाद के साथ पुलिस को एक महिला से गहरी दोस्ती से जुड़े कई पहलुओं की जानकारी मिली है।
इनकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस सेल समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
सीओ की मानें तो अभी तक सहकर्मी की भूमिका को लेकर संशय बना है। सहकर्मी समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
रविवार को हुई थी हत्या
बीते रविवार को दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह व्यस्ततम माने जाने वाले हजरतगंज इलाके के मीराबाई मार्ग स्थित वाइन शॉप में सेल्समैन सुनील कुमार पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।
इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने सर्विलांस सेल समेत सीओ गंज के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें बनाई हैं। टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
वहीं, पुलिस की मानें तो सहकर्मी संजय यादव के बताए हुलिया व कुछ सीसीटीवी फुटेज में मिले बदमाशों के हुलिया के आधार पर स्केच तैयार कराया जा रहा है।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
पुलिस टीम हत्यारों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दरअसल, हत्यारों ने फरार होने के लिए जिन रास्तों का इस्तेमाल किया।
उन रास्तों में बहुमंजिला इमारतों, दफ्तर में सड़क की ओर करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
पुलिस संबंधित लोगों से संपर्क कर वारदात के वक्त से पूर्व और उसके एक घंटे बाद तक के फुटेज मांगे हैं। कइयों ने पुलिस को फुटेज उपलब्ध भी करा दी है। पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है।