{"_id":"613c46339d629069b605b799","slug":"robbery-in-deva-kotwali-khsetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: घर में घुसे डकैतों ने महिला को डंडों से पीटकर मार डाला, दो पुत्र व बहू गंभीर, लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: घर में घुसे डकैतों ने महिला को डंडों से पीटकर मार डाला, दो पुत्र व बहू गंभीर, लाखों की लूट
Sat, 11 Sep 2021 03:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Sep 2021 03:07 PM IST
सार
बाराबंकी के एक गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों की लूट की और महिला को डंडों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजीमपुर स्थित एक घर में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। इसका विरोध करने पर गृह स्वामिनी की डंडों से पीट कर हत्या कर दी। जबकि दो पुत्र व बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया और लाखों का सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस अधीक्षक से लेकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम मुजीमपुर निवासी बालक राम वर्मा के घर बीती रात करीब तीन बजे के आसपास तीन हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। इस दौरान बालक राम की पत्नी चंद्रावती व घर के अन्य सदस्यों ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन लोगों ने सभी की पिटाई कर दी। मारपीट में चंद्रावती की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुत्र शिवप्रताप, छोटे लाल व बहू अंजू घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां से दो लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जमुना प्रसाद ने बताया की बीती रात करीब 3-4 बजे के आसपास बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट करने के दौरान विरोध करने पर गृह स्वामिनी चंद्रावती की पीट कर हत्या कर दी जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।
उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर जांच में कई सुराग हाथ लगे हैं। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।