फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in awadh express.

अवध एक्सप्रेस में लूट, एक को मारी गोली

Wed, 22 Oct 2014 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Oct 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
robbery in awadh express.

यूपी में एक के बाद एक हो रही डकैती की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


सूरत से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस में इटावा के पास बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। ये घटना सोमवार देर रात हुई। यात्रियों ने बताया कि डकैतों की संख्या करीब 9 थी।

शर्मनाक बात ये है कि प्रदेश के सीएम के गृह जनपद में घटी ये दूसरी बड़ी डकैती की घटना है। डकैतों ने लूटपाट के साथ यात्रियों के साथ मारपीट भी की जिससे यात्रियों में दहशत है।
विज्ञापन


लूटपाट का विरोध कर रहे एक युवक को इन बदमाशों ने गोली भी मार दी। गोरखपुर निवासी यात्री आशु मिश्र की हालत गंभीर है। सभी घायल कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्थना से चढ़े डकैत

robbery in awadh express.

यात्रियों ने बताया कि इटावा से एक बदमाश डिब्बे में चढ़ा जिसने भर्थना के पास चेन पुलिंग की।

ट्रेन रुकने पर उसी डिब्बे में 8 से 9 बदमाश और आ गए। डिब्बे में करीब 60 से 70 यात्री मौजूद थे।

इन बदमाशों ने यात्रियों को मार-पीटकर लूटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने यात्रियों के रुपये और मोबाइल छीन लिए।

विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी। गोरखपुर के यात्री आशु के पैर में गोली लगी है और मारपीट में हाथ टूटा है।

बीते कई दिनों से यूपी में ट्रेन में लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed