फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery

घर में महिला को जख्मी कर गहने-नगदी लूटे

Thu, 23 Jan 2014 09:10 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
robbery

गोमतीनगर क्षेत्र की मायावती कॉलोनी में बुधवार सुबह घर में अकेली महिला को जख्मी करके बदमाश ने नगदी व गहनों से भरा सूटकेस लूट लिया।

विज्ञापन


स्कूल में छुट्टी होने पर दोपहर में घर लौटे बेटे ने मां को खून से लथपथ पड़ा देख शोर मचाया। महिला के पास उसकी दुधमुंही बच्ची बिलख रही थी।

तहकीकात में पता चला कि कोई करीबी उसके घर आया था और महिला उसके लिए चाय बना रही थी। इस दौरान करीबी ने सिलबट्टे से सिर पर हमला करके वारदात अंजाम दी।

एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मलेशेमऊ-खरगापुर स्थित मायावती कॉलोनी निवासी ऋषिराज की पत्नी पूनम (30) ने बुधवार सुबह बेटे राजीव व अंशराज को स्कूल भेजा।

टाइल्स लगाने का काम करने वाला ऋषिराज भी चला गया। पूनम छह माह की बेटी मुस्कान के साथ अकेली थी। वह सुबह 10:30 बजे पड़ोस में सुनील गुप्ता की परचून की दुकान पर दूध लेने गई थी।
विज्ञापन


दुकानदार को बताया कि घर पर कोई मेहमान आया है। दोपहर एक बजे छोटा बेटा अंशराज स्कूल से लौटा। कमरे में बिलख रही मुस्कान को गोद में उठाकर आगे बढ़ा तो फर्श पर खून फैला नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम मरणासन्न हालत में पड़ी थी। घबराया अंशराज शोर मचाते हुए घर से निकला। दुकानदार सुनील व आसपास के लोग दौड़े। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ऋषिराज को फोन किया।

ऋषिराज ने गंभीर रूप से घायल पूनम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के साथ पुलिस को पत्नी पर कातिलाना हमले व लूट की जानकारी दी। उसके मुताबिक, रसोई में रखा सूटकेस गायब है।

उसमें 50 हजार रुपये व गहने थे। इसके अलावा मोबाइल व पूनम के कान से सोने के कुंडल भी गायब हैं। पड़ताल में जुटे एसओ गोमतीनगर का कहना है कि किचन में ताजा धुले हुए दो खाली कप व पैन में चाय थी।

आशंका है कि जिस करीबी के लिए पूनम चाय बना रही थी उसी ने वारदात अंजाम दी। साक्ष्य एकत्र करने के लिए फील्ड यूनिट को कॉल किया गया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विभिन्न वस्तुओं से अंगुलियों की छाप उतारी है।

लूट व कातिलाना हमले का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, होश आने पर महिला ने पुलिस को बयान दिया कि पति के दोस्त व घिसाई का काम करने वाले राजू व धीरज आए थे।


उसने इनको पानी दिया और दूध लेने बाहर गई थी। बताया कि इन लोगों ने कुछ पैसे मांगे, जिसे अनसुना कर दिया। इस बीच पीछे से वार कर दिया। वहीं, एसओ ने बताया कि दोनों गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस टीम गोरखपुर रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed