{"_id":"613cab418ebc3e7cfe0ee195","slug":"robbers-shoot-a-teenaged-boy-in-harraiya-satgharwa-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: घर में घुसे डकैतों ने किशोर को मारी गोली, तीन अन्य को भी पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: घर में घुसे डकैतों ने किशोर को मारी गोली, तीन अन्य को भी पीटा
Sat, 11 Sep 2021 06:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:42 PM IST
सार
बलरामपुर में हुई एक वारदात में लूट के इरादे से घुसे डकैतों ने एक किशोर को गोली मार दी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर के स्थानीय थाना क्षेत्र हरैया सतघरवा के धौरी खुर्द गांव में एक बंगाली परिवार के घर में डकैती की नीयत से घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर किशोर को गोली मार दी। बदमाशों ने तीन अन्य लोगों को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गोली से घायल किशोर को इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। धौरी खुर्द निवासी प्रवीर मंडल का बंगाली परिवार छोटे-मोटे रोजगार कर अपना भरण-पोषण करता है। प्रवीर मंडल ने बताया कि शुक्रवार रात उनका परिवार भोजन करने के बाद घर से बाहर सो गया।
विज्ञापन
घर का चैनल गेट खुला हुआ था। रात लगभग एक बजे तीन अज्ञात बदमाश लाठी-डंडे व असलहे से लैस होकर उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने बिस्तर पर रखे दो मोबाइल उठाकर घर के पीछे सागौन के बाग में फेंक दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रवीर, बेटे प्रनव मंडल तथा भाई रंजीत मंडल पर हमलाकर दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने तमंचे से प्रनव (17) को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली प्रनव के सीने में लगी है। प्रनव को सीएचसी शिवपुरा से इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया है। प्रवीर व रंजीत का इलाज बहराइच में ही चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्रवीर की पत्नी ढुकू मंडल की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। सीओ ललिया राधारमण सिंह ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।