फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road accident in lucknow

शादी का कार्ड बांटने निकला था, पर हुआ हादसा

Tue, 25 Feb 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
road accident in lucknow

आठ मार्च को उसकी शादी थी, अपनी ही शादी का वह कार्ड बांटने निकला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन


ज्यों ही वह सीतापुर रोड पर नंदना गांव के सामने पहुंचा, तेज रफ्तार उसकी बाइक सड़क किनारे खडे़ ट्रक से जा टकराई।

हादसे में वह और बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त दोनों ही घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस के मुताबिक मड़ियांव के गांव फर्रुखाबाद निवासी जीतू शर्मा अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने निकला था।

नंदना गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में मिले मोबाइल की मदद से परिवार को हादसे की जानकारी दी।

इसके साथ ही दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जीतू का मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेन्द्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

दोनों युवक हेल्मेट नहीं पहने थे। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed