शादी का कार्ड बांटने निकला था, पर हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ मार्च को उसकी शादी थी, अपनी ही शादी का वह कार्ड बांटने निकला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
ज्यों ही वह सीतापुर रोड पर नंदना गांव के सामने पहुंचा, तेज रफ्तार उसकी बाइक सड़क किनारे खडे़ ट्रक से जा टकराई।
हादसे में वह और बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त दोनों ही घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मड़ियांव
के गांव फर्रुखाबाद निवासी जीतू शर्मा अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ अपनी
शादी के कार्ड बांटने निकला था।
नंदना गांव के पास तेज रफ्तार बाइक
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों की
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में मिले मोबाइल की मदद से परिवार को हादसे
की जानकारी दी।
इसके साथ ही दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने जीतू का मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेन्द्र की हालत नाजुक बनी
हुई है।
दोनों युवक हेल्मेट नहीं पहने थे। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक
छोड़कर फरार हो गया।