{"_id":"d8105bf1f6aeb819b3db45c104a95cd3","slug":"road-accident-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बुझा दिया एक चिराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बुझा दिया एक चिराग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
टिकरा सानी गांव निवासी किसान सुनील द्विवेदी का बेटा अनुकल्प (15) एक निजी विद्यालय में आठवीं का छात्र था।
सुबह नौ बजे के करीब वह सामान खरीदने के लिए बाइक से बाजार आया था। वापस लौटते वक्त बेकाबू स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस घायल छात्र को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सरोज बेसुध हो गई थी।
होनहार था छात्र
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अनुकल्प पढ़ने में बहुत होनहार था। वह अपनी क्लास में हमेशा फर्स्ट आता था।
पिता किसानी करके बेटे की पढ़ाई के लिए पैसा जुटा रहे थे। इस हादसे ने उनके सपनों को तोड़कर रख दिया। बेटे की मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया था।