फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   revenue clerk demands bribe

लेखपाल ने मांगे 2 लाख घूस, विरोध पर धमकाया भी

Wed, 28 Aug 2013 10:33 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
revenue clerk demands bribe

गुडंबा इलाके का एक लेखपाल ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनाने का हवाला देकर एक किसान से दो लाख रुपये घूस मांग रहा है।

विज्ञापन


विरोध पर लेखपाल जान से मारने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को आजिज आकर किसान ने लेखपाल के खिलाफ गुडंबा थाने में तहरीर दी है। हालांकि, गुडंबा पुलिस जानकारी से इन्कार कर रही है।


लगातार शिकायत और सख्ती के बाजवूद लेखपाल सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जमीन की लिखापढ़ी से लेकर तमाम अन्य मामलों में लोगों का उत्पीड़न कर जेब भरने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक और मामला सामने आया है गुडंबा क्षेत्र में। यहां के पैकरामऊ बिबियामऊ गांव निवासी रामपाल यादव पेशे से किसान है। रामपाल के अनुसार गांव में उसका पुस्तैनी मकान है, जिसमें वह चालीस साल से रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल व उनके बेटे बबलू यादव का आरोप है कि, क्षेत्र का लेखपाल पिछले कई महीने से हमारे पुस्तैनी मकान को ग्राम समाज की जमीन पर बने होने का हवाला देकर परेशान कर रहे हैं।

बबलू का कहना है कि, लेखपाल धमका रहा है कि जल्द दो लाख रुपए नहीं दिए तो मकान से हाथ धो बैठने के साथ पंद्रह-डी धारा के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। विरोध पर लेखपाल ने जान से मारने की धमकी भी दी।


लेखपाल की धमकी से पूरा परिवार सहमा है। किसान की मानें तो उसने मंगलवार को लेखपाल के खिलाफ घूस मांगने और धमकाने की तहरीर दी है। हालांकि, एसओ गुडंबा राम प्रसाद यादव ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed