{"_id":"ca581723e799450df73f27887b325bbb","slug":"restricted-animals-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगे प्रतिबंधित पशुओं के तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हाथ लगे प्रतिबंधित पशुओं के तस्कर
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान की सूचना पर उन्नाव के सोहरामऊ पुलिस ने मंगलवार तड़के बंथरा के कालू खेड़ा व भल्ला फार्म के बीच घेराबंदी करके वध प्रतिबंधित पशुओं से लदे दो ट्रक पकड़े हैं।
विज्ञापन
भूसे की तरह ठूंसे 89 पशुओं में से 12 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। जीवित पशुओं को बंथरा क्षेत्र के एक पशुओं के फॉर्म को सौंपा गया है।
एसओ सोहरामऊ अजय सिंह यादव ने बताया कि एक किसान ने मंगलवार तड़के चार बजे पशु तस्करों द्वारा दो ट्रकों पर वध प्रतिबंधित करीब सौ पशुओं को लादकर कानपुर ले जाए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर कालू खेड़ा व भल्ला फार्म मार्ग स्थित जोगा सराय के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख ड्राइवरों ने ट्रक की रफ्तार बढ़ाई और थोड़ी दूर पर ट्रक लावारिस छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन
लावारिस मिले ट्रकों में 77 जीवित पशु मिले, जबकि 12 मर चुके थे। बरामद ट्रकों में एक मुरादाबाद और दूसरा रामपुर का बताया जा रहा है। ट्रकों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
एसओ का कहना है कि ट्रकों में भूसे की तरह ठूंसे पशुओं में कई की हालत खराब थी। उनकी दशा देखकर लग रहा है कि उन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था।
पशुओं को बनी-मोहनलालगंज स्थित पशुओं के एक फॉर्म को सौंपा गया है। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर पशु तस्करों व ट्रक चालकों की तलाश शुरू की गई है।