फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raped by Gangestr

गैंगेस्टर ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 10 May 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 10 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
raped by Gangestr

राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में दुराचार के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन


बंथरा में बुधवार को गांव के ही एक युवक ने स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म किया।

किशोरी को इतना धमकाया कि वह सदमे की हालत में आ गई। दूसरे दिन उसकी हालत देख परिवार के लोगों को शक हुआ। पूछने पर नाबालिग के आंसू बह पड़े।

पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के मामले में जेल जा चुके आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है। बंथरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी इलाके के ही एक निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है।


पीड़ित के पिता के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव के ही अनूप सिंह (30) ने रोक लिया और बाग में उठा ले गया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसने के साथ ही दुराचार किया।
विज्ञापन


इसके बाद किसी से शिकायत करने पर उसे और पिता दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

डरी सहमी किशोरी अपना मुंह बंद किए रही। काफी पूछने पर दूसरे दिन चाची को खुद पर हुए अत्याचार की जानकारी देते हुए फफक पड़ी।

पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही छात्रा का मेडिकल कराया है।

पुलिस के अनुसार दुराचार का आरोपी अनूप वर्ष 2003 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके साथ ही उस पर गैंगेस्टर का भी मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed