आरोप: सिपाही ने हाथ-पैर बांधकर चौकी में किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह चीखती रही लेकिन मौजूद चार सिपाही तमाशबीन बने रहे। एक दरोगा के अचानक पहुंचने पर वह छूट सकी। एसएसपी ने जांच सीओ कैंट को सौंपी है, लेकिन तत्काल मेडिकल कराने के आदेश नहीं दिए। एसएसपी ने बताया सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।
युवती ने बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से जा रही थी। जाजमऊ पुलिस चौकी के पास बाइक स्लिप होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। विवाद पर पुलिस पहुंची और सोनू की गलती बताकर दोनों को पुलिस चौकी ले आई।
सिपाहियों ने लड़की के दोस्त को भी मारा
आरोप है कि सिपाहियों ने सोनू को खूब मारा। इसके बाद रात में सोनू को छोड़ दिया। जबकि उसे घरवालों को बुलाने के नाम पर रोक लिया। दोस्त के जाते ही चौकी के भीतर एक सिपाही ने हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया।
सुबह घर पहुंचकर उसने घरवालों को पूरी घटना बताई। इधर, मंगलवार को युवती ने एसएसपी से शिकायत की। चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि चौकी इंचार्ज के मुताबिक रविवार रात स्टेट बैंक के पास लड़का-लड़की में मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। लड़का नशे में था।
परिजनों को सूचना दी गई। एक घंटे बाद लड़की को भेज दिया गया। लड़के का चालान हुआ। लड़की अफेयर की बात कह लड़के को छोड़ देने की जिद पर अड़ी थी। नहीं छोड़ने पर ऐसा आरोप लगा रही है। कैंट सीओ राजेंद्र धर द्विवेदी का कहना है कि सभी के बयान के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।