फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with Innocent

घर में अकेली बच्चियों को बुलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 26 Apr 2014 07:45 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Apr 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
rape with Innocent

मड़ियांव में डेयरी संचालक के मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को ठाकुरगंज में एक अधेड़ ने मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


अधेड़ ने जान से मारने की धमकी देते हुए मासूमों को मुंह बंद रखने की हिदायत देकर घर भेज दिया। एक घंटे से गायब बच्चियों को तलाशते हुए पिता ने उन्हें आते देखकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


इस पर बच्चियां फफक पड़ी और आपबीती सुनाने लगीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

ठाकुरगंज के रिंग रोड पुलिस चौकी क्षेत्र के ऑटो रिक्शा चालक, अपनी पत्नी,बेटे के अलावा सात व पांच वर्षीय बच्चियों के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में ड्राइविंग सिखाने वाला अमीर हसन (45) भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो रिक्शा चालक  के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पत्नी मायके और बेटा बाहर गया था।

वह ऑटो लेकर काम पर गया था। बच्चियां घर पर अकेले थीं। पड़ोस में रहने वाला अमीर हसन बहाने से बच्चियों को बहलाकर अपने घर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

अधेड़ की करतूत से बच्चियां चीख रही थी। मगर उसने जान से मारने की धमकी देकर दोनों को चुप करा दिया।

इसके बाद मासूमों को मुंह बंद रखने की हिदायत देकर घर भेज दिया। एक घंटे से गायब बच्चियों को ढूंढने के लिए पिता निकला। तभी दोनों को आते देखकर उसने दोनों को फटकार लगाई।


इस पर बच्चियां फफक पड़ीं और पिता को आपबीती सुनाई। मासूम बच्चियों की हालत देखकर पिता आग बबूला हो गया।

उसने थाने पहुंचकर पड़ोसी अमीर हसन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही अमीर के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया।

कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी अमीर को रिंग रोड के पास से दबोच लिया। आरोपी ने जुर्म कुबूल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed