{"_id":"39c4c6e27c9e4d578fc4eca47b940fef","slug":"rape-with-5-year-old-kid-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में ले जाकर हाथ बांधे फिर किया लड़के का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में ले जाकर हाथ बांधे फिर किया लड़के का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sat, 16 May 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव में आम के पेड़ की रखवाली के लिए जा रहे बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने झोपड़ी में ले जाकर कुकर्म किया।
विज्ञापन
देर शाम घायल अवस्था में घर पहुंचे बच्चे के आप बीती बताने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आम के पेड़ बटाई पर लिया था। गुरुवार को बटाईदार का करीब 5 वर्षीय पुत्र आम के पेड़ की तरफ जा रहा था।
रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे टॉफी का लालच देकर बुलाया। गांव के एक व्यक्ति की झोपड़ी में ले जाकर बच्चे के हाथ गमछे से बांध दिए और कुकर्म किया।
शाम को घर पहुंचे बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर कुकर्म, पॉक्सो व एससी, एसटी धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच सीओ डेरापुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन