{"_id":"61b1b3f081826851c6509785","slug":"rape-threat-on-facebook-to-a-girls-of-a-man-in-chauk-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: फेसबुक पर दी बेटियों से दुष्कर्म की धमकी, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाद: फेसबुक पर दी बेटियों से दुष्कर्म की धमकी, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया केस
Thu, 09 Dec 2021 01:14 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:14 PM IST
सार
चौक इलाके में एक विवाद के कारण कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की बेटियों का दुष्कर्म करने की धमकी दी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चौक इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसकी फेसबुक आईडी पर उसकी बेटियों से दुष्कर्म की धमकी दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चौक निवासी पीड़ित के मुताबिक, वक्फ संपत्ति को बेचने का प्रयास जीशान जैदी, मुन्ना, मुन्ने आगा, शाहबेज और सै. अब्बास मेंहदी कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया था। इस बात को लेकर आरोपियों ने रंजिश पाल ली थी।
विज्ञापन
कुछ समय पहले भी आरोपियों ने पीड़ित की बेटियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। इसके बाद चार दिसंबर को जकी मियां नाम की आईडी से पीड़ित की फोटो अपलोड की गई जिस पर टिप्पणी करते हुए आरोपियों ने पीड़ित की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। प्रभारी चौक कुलदीप दुबे के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन