{"_id":"0d56c13e0e24c704933b669759e91b7c","slug":"rape-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के अमेठी में नाबालिग से रेप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल के अमेठी में नाबालिग से रेप, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
Updated Tue, 15 Jul 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बाग में आम बीनने गई एक किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। अभियुक्त ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
रोते हुए घर पहुंची पीड़िता ने अपनी बहन और जीजा से आपबीती सुनाई। रविवार की सुबह पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दंपती चंड़ीगढ़ में रहते हैं, जबकि घर पर उनकी एक नाबालिग बेटी अपनी बहन और जीजा के साथ रहती है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर किशोरी गांव के बाहर बाग में आम बीनने गई थी। तभी गांव का ही शक्ति गुप्ता उर्फ डब्बू वहां पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रेप के बाद शक्ति ने पीड़िता को मुंह न खोलने की धमकी दी। रविवार की सुबह बहन और जीजा के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।