{"_id":"5811178d4f1c1b6c1ebc17bf","slug":"rape-case-to-be-filed-against-sp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक पर भाई की पत्नी से रेप का आरोप, दर्ज होगा केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक पर भाई की पत्नी से रेप का आरोप, दर्ज होगा केस
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर के सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर पर अपने ही छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस के मामला दर्ज नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। न्यायिक मजिस्ट्रेड सबीहा खातून ने राजे सुल्तानपुर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सोनकर पर उनके छोटे भाई की पत्नी ने आरोप लगाया था कि 18 जुलाई की रात उन्होंने बहाने से कमरे में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ मिला कोल्डड्रिंक पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सोनकर ने दरिंदगी की।
विज्ञापन
होश में आने पर जब विधायक से नाराजगी जताई तो उन्होंने धमकी दी कि कहीं भी शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं होगा।
पीड़िता का कहना है, उसके पति की मौत के बाद से ही सोनकर उस पर बुरी नीयत रखते हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
कोर्ट ने मामले में राजे सुल्तानपुर एसओ से रिपोर्ट तलब की थी। वहीं विधायक का कहना है कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं, वह मनगढ़ंत है।