फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape case in lucknow

मासूम ने पहचानी ‘सर’ व ‘मैम’ की फोटो!

Wed, 11 Sep 2013 08:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Sep 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
rape case in lucknow

स्कूल में दुष्कर्म की शिकार नर्सरी की छात्रा ने मंगलवार को फोटो देखने के बाद एक ‘सर’ व ‘मैम’ को पहचाना। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन


लेकिन वारदात के दिन शहर के बाहर होने के चलते क्लीनचिट देते हुए छोड़ना पड़ा। उधर, पुलिस ने स्कूल के सीनियर छात्र व कर्मचारियों समेत छह पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन


पुलिस बच्ची को स्कूल लाने ले जाने वाले आर्मी बस के चालक, कंडक्टर व हेल्पर से भी पूछताछ कर रही है। इस बीच तीन दिन बीतने के बावजूद दुष्कर्मी पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट बबिता सिंह के मुताबिक 8 सितंबर को कैंट थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में नर्सरी की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। सीओ ने शक के आधार पर स्कूल के 45 कर्मचारियों के स्टाफ की शिनाख्त परेड कराई।

हालांकि मासूम ने किसी को नहीं पहचाना। पुलिस की नजर एक सिपाही के बेटे व स्कूल के सीनियर स्टूडेंट पर है। मगर, बच्ची ने पहचानने से इन्कार कर दिया।


उधर, सर व मैम के गलत हरकत करने की जानकारी पर पुलिस ने शिनाख्त परेड के दिन अनुपस्थित रहे दोनों की फोटो दिखाई। बच्ची ने पहचानने की बात कही। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

लेकिन तफ्तीश में वारदात के दिन दोनों के शहर से बाहर होने की जानकारी पर क्लीनचिट दे दी गई। उधर, सीओ कैंट ने कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कहते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

वहीं, वारदात से परिवार उबर नहीं पा रहा। मासूम के भविष्य को लेकर सहमी मां ने स्कूल छुड़वाने का मन बना लिया है।

सीएमओ को लिखा पत्र

सीओ कैंट के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट स्पष्ट न होने के चलते सरकारी मेडिकल रिपोर्ट और कमांड हास्पिटल की मेडिकल रिपोर्ट संलग्न कर सीएमओ को पत्र लिखा गया है। इसमें मेडिकल बोर्ड गठित कर दोनों रिपोर्ट के आधार पर बच्ची की मेडिकल परीक्षण में स्पष्ट मत देने को कहा गया है।

टीचर बोली-काश! समझ पाती बच्ची की बात


सीसीटीवी में एक घंटे की फुटेज गायब

स्कूल प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज होने का दावा तो कर रही है। मगर, फुटेज में एक घंटे 11 से 12 बजे तक की फुटेज गायब है। स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि, सीसीटवी कैमरे यूपीएस से न जोड़कर मैनुअल कनेक्शन है जिससे बिजली की सप्लाई ठप होने पर सीसीटीवी कैमरे का संचालन ठप हो जाता है।

हिंदी नहीं जानती मासूम
दुष्कर्म की शिकार मासूम छात्रा दीक्षा हिंदी नहीं बोल पाती। दीक्षा मराठी भाषा का ही प्रयोग करती है जिसके चलते पुलिस को बयान लेने में भी दिक्कत हो रही है।

बच्ची के मराठी भाषा के बयान को उसके माता-पिता अनुवाद कर पुलिस को बता रहे हैं। घर वालों का कहना है कि साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची क्या बता पाएगी? फिर, वह बुरी तरह डरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed