फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape attempt with girl in kanpur

टीवी देखने आई बच्ची के साथ अधेड़ ने किया गंदा काम

Mon, 11 May 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 11 May 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
rape attempt with girl in kanpur

कानपुर के कल्याणपुर में रविवार दोपहर अधेड़ ने सात साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर बच्ची का मुंह दबाकर पीटा। बड़ी बहन के आरोपी के घर पहुंच जाने पर बच्ची बच गई।

विज्ञापन

 
बच्ची ने परिजनों को पूरा वाकया बताया। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका था। कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को काकादेव के एक होटल से दबोच लिया।

इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कल्याणपुर इलाके में एक रिक्शा चालक परिवार के साथ रहता है। इनकी सात साल की छोटी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। बड़ी बहन ने बताया कि छोटी बहन भाई के साथ घर के सामने रहने वाले एक शख्स के घर में टीवी देखने गई थी।
विज्ञापन


मोहल्ले का एक और बच्चा इनके साथ वहां गया था। आरोपी घर में अकेला था। उसने दोनों लड़कों को टाफी खरीदने के लिए दो-दो रुपये देकर घर से बाहर भेज दिया।

बड़ी बहन पहुंची तो छोड़कर भागा

rape attempt with girl in kanpur

लड़कों को भेजने के बाद अधेड़ ने बच्ची से रेप का प्रयास किया। बकौल बहन इसी दौरान पर छोटी बहन को खाना खाने के लिए बुलाने आरोपी के घर पहुंच गई। घबरा कर आरोपी बहन को छोड़कर भाग निकला।

परिवार और मोहल्ले के लोग आरोपी के घर पहुंचे पर तब तक वह घर में ताला लगाकर भाग चुका था। सूचना पर कल्याणपुर इंस्पेक्टर और रावतपुर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। पीड़ित बच्ची और उसके भाई से पूछताछ की।

इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी होटल में खाना बनाने का काम करता है। उसकी बहू को डिलीवरी होनी है, वह क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती है।

परिवार के लोगों के अस्पताल चले जाने पर आरोपी घर में अकेला था। आरोपी के खिलाफ रेप का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed