{"_id":"e6c0d297075e68c961ada26ff2b1f19e","slug":"rape-244","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत लुटने के दो दिन बाद तक सहमी रही वो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इज्जत लुटने के दो दिन बाद तक सहमी रही वो
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा में लकड़ी लेने गई किशोरी को अगवा कर युवक ने दिष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
डरी सहमी किशोरी ने दो दिन बाद हिम्मत कर मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
इटौंजा के एक गांव निवासी व्यक्ति के आसपास दो मकान है। शुक्रवार को मेहमान आने के चलते परिवार के सभी लोग नए मकान में थे।
पढ़ें- नाबालिग ने गलत इरादे से मासूम को दबोचा
जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी पुराने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान मकान के पिछले हिस्से में लकड़ी लेने गई।
आरोप है कि इस दौरान गांव के ही राहुल कुमार लोधी (21) ने किशोरी को दबोच लिया। धमकाते हुए पास के बाग में लेकर गया और दुष्कर्म किया।
पढ़ें- लाउंज में की लड़की से छेड़छाड़, हुई मारपीट
विज्ञापन
इसके बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दो दिन से बेटी को गुमसुम देख मां को शक हुआ।
हिम्मत बंधाते हुए पूछने पर पूरी जानकारी हुई। घटना के बारे में पता चलते ही परिवार सन्न रह गया।
पिता रविवार रात बेटी को लेकर इटौंजा थाने पहुंचा और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।