{"_id":"61062a0045042c51a2716b31","slug":"raj-kundra-s-website-was-being-run-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: राज कुंद्रा की वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन अमेरिका में, संचालन लखनऊ से, बैंक खातों का भी पता चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: राज कुंद्रा की वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन अमेरिका में, संचालन लखनऊ से, बैंक खातों का भी पता चला
Sun, 01 Aug 2021 10:28 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:28 AM IST
सार
कुंद्रा के काले कारोबार से जुड़ी एक वेबसाइट जिसका रजिस्ट्रेशन अमेरिका में हुए था, उसे लखनऊ से संचालित किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच मुंबई की टीम इसकी तसदीक कर रही है। पुख्ता सुबूत मिलते ही लखनऊ में उक्त वेबसाइट से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का कानपुर के बाद अब लखनऊ कनेक्शन भी सामने आया है। कुंद्रा के काले कारोबार से जुड़ी एक वेबसाइट जिसका रजिस्ट्रेशन अमेरिका में हुए था, उसे लखनऊ से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच मुंबई की टीम इसकी तसदीक कर रही है। पुख्ता सुबूत मिलते ही लखनऊ में उक्त वेबसाइट से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों का यह भी दावा है कि लखनऊ में कुंद्रा से जुड़े बैंक खातों का भी पता चला है। इनमें हर दिन लाखों की लेन-देन होती थी। कुंद्रा के लखनऊ कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि उनके संज्ञान में यह बात नहीं आई है और न ही मुंबई पुलिस ने अभी तक संपर्क किया है।
विज्ञापन