{"_id":"60c18d378ebc3e2780206f0d","slug":"raid-on-14-places-in-connection-with-yes-bank-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक घोटाला: लखनऊ समेत 14 स्थानों पर छापे, दो कंपनियों समेत छह पर दर्ज किए केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यस बैंक घोटाला: लखनऊ समेत 14 स्थानों पर छापे, दो कंपनियों समेत छह पर दर्ज किए केस
Thu, 10 Jun 2021 09:35 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:35 AM IST
सार
यस बैंक को 465.51 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में दो कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज करने सहित 14 स्थानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सीबीआई की दिल्ली यूनिट ने यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली गुरुग्राम व दिल्ली की दो कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज कर अलग-अलग राज्यों में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
आरोप है कि गुरुग्राम स्थित ओइस्टर बिल्डवेल प्रा. लि. व दिल्ली स्थित अवंथा रियल्टी लि. ने दिसंबर, 2017 में यस बैंक से 515 करोड़ रुपये का लोन लिया था। 30 अक्तूबर, 2019 को यह लोन एनपीए घोषित कर दिया गया। 6 मार्च, 2020 को दोनों कंपनियों के खाते संदिग्ध घोषित कर दिए गए। इस घपले में बैंक को 466.51 करोड़ का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर में दोनों कंपनियों, रघुवीर शर्मा, राजेंद्र मंगल, तापसी महाजन व गौतम थापर को नामजद किया है।
जांच एजेंसी ने रघुवीर शर्मा के लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित आवास समेत दिल्ली, एनसीआर, सिकंदराबाद व कोलकाता में 14 स्थानों पर तलाशी ली। इस कार्रवाई में आपत्तिजनक दस्तावेज व डिजिटल प्रमाण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन