{"_id":"62dfe075e392ce01991ce1f1","slug":"raid-agianst-making-of-poisonous-wine-in-villages-of-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान, अमेठी के गांव में छापेमारी, 26 लीटर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amethi: अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान, अमेठी के गांव में छापेमारी, 26 लीटर बरामद
Tue, 26 Jul 2022 06:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:09 PM IST
सार
अमेठी में चल रहे अवैध शराब के अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी करते हुए 26 लीटर शराब बरामद की है। मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
अमेठी में छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर आबकारी विभाग इन दिनों अभियान चल रहा है। मंगलवार को आबकारी टीम बाजारशुकुल व जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर, मर्दानपुर व रानीगंज में छापामारी की।
विज्ञापन
छापामारी के दौरान टीम ने मौके से 26 लीटर तैयार कच्ची शराब के साथ ही 200 क्विंटल लहन व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। टीम ने बरामद शराब को जब्त कर लहन व उपकरण को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
टीम ने संबंधित थानों में कुल चार अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं।