छात्राओं को देख बजाई सीटी तो मिली कड़ी सजा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लौट रही छात्राओं को देख सीटी बजाना एक युवक को महंगा पड़ा। कोर्ट ने युवक को तीन माह कैद की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वाकया छिबरामऊ कस्बे में 24 अगस्त 2001 का है।
छिबरामऊ निवासी अजय पुत्र पिंकू भुर्जी आए दिन स्कूल से लौटने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। छात्राओं ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
24 अगस्त 2001 को दोपहर करीब 12 बजे अजय पीपल चौराहे पर पहुंचा। वह वहां खड़े होकर स्कूल से लौट रही छात्राओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हुए सीटी बजाने लगा। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल राजकरन सिंह ने उसे धर दबोचा।
हेड कांस्टेबल ने उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की विवेचना कर अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया।
मिलेगी 15 दिन की अतिरिक्त सजा
शासकीय अधिवक्ता छेदीलाल गौतम ने बताया कि शुक्रवार को विशेष न्यायालय एससी/एसटी के जज चंद्रभूषण सिंह ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर अजय को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
सजा के तौर पर तीन माह की कैद और एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।