{"_id":"a287640eb5d0dd3a790e254e674a2e8b","slug":"professor-of-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में मिला शव, मौत का रहस्य गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में मिला शव, मौत का रहस्य गहराया
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Jul 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाना क्षेत्र के रवींद्र पल्ली में रहने वाले इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
शव बंद कमरे में बेड पर पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने बीमारी के चलते मौत की आशंका जताते हुए तहकीकात शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अभिजीत सेन (60) रवींद्र पल्ली में छह कमरों के मकान में तन्हा रहते थे।
एक हिस्सा सीतापुर के सिधौली थाने के गांधीनगर निवासी मो.कासिम को किराए पर दे रखा था। कासिम दिल्ली की एक कंपनी में मैनेजर है।
कासिम ने पुलिस को बताया कि सुबह डॉ. अभिजीत से मिलने उनका कोई मित्र आया था। गेट से आवाज दी।
दरवाजा न खुलने पर लौट गया। आवाज सुनकर कमरे से निकले कासिम ने डॉ.अभिजीत का मोबाइल नंबर डॉयल किया। कॉल रिसीव न होने पर दरवाजा खटखटाया।
बावजूद इसके जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों को बुलाया।
सबने मिलकर बेडरूम का दरवाजा तोड़ा, अंदर बेड पर डॉ.अभिजीत मृत पड़े थे। उनके तन पर पैंट और शर्ट थी।
नाभि के पास हल्की चोट का निशान नजर आया। कमरे में दवाएं व कागज फैले पड़े थे।
पुलिस ने किराएदार व पड़ोसियों से तहकीकात की। पता चला कि डॉ.अभिजीत की पत्नी अनुराधा अपनी बेटी के साथ जयपुर में रहती हैं और बेटा बिल्लू पटना में किसी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें फोन करके मौत की जानकारी देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस बीच पता चला कि डॉ. अभिजीत ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरा घर सीसीटीवी कैमरे से कवर कर रखा था।
पुलिस कोड खोलने के लिए इंजीनियर की मदद ले रही है। फुटेज से स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।