फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pramod is now wanted

स्टेशन पर गुंडई दिखाने वाला प्रमोद होगा वांटेड इनामी

Mon, 28 Oct 2013 02:05 AM IST
निशांत यादव/ लखनऊ
निशांत यादव/ लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
pramod is now wanted

चारबाग रेलवे स्टेशन से एक यात्री को अगवा करने के प्रयास के मामले में जीआरपी ने प्रमोद कुमार सिंह को वांछित की सूची में डाल दिया है।

विज्ञापन


तीन बार छापा मारने के बावजूद हत्थे न चढ़ने पर वांछित की सूची में शामिल कर मेमो फैजाबाद जिला पुलिस को भेज दिया है। अब फैजाबाद पुलिस भी प्रमोद की तलाश में जुटेगी।
विज्ञापन


वहीं, जीआरपी प्रमोद पर इनाम रखने की भी तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि 12 अक्तूबर को पांच किलो सोना होने की सूचना पर प्रमोद के इशारे पर उसके गुर्गों ने पूरबिया एक्सप्रेस से एक यात्री को अगवा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, चारबाग स्टेशन के बाहर जबरन गाड़ी में बैठाते समय जीआरपी की मुस्तैदी से यात्री बच गया। मौके से सुमित शर्मा हो धर दबोचा, जबकि उसके साथी गाड़ी समेत फरार हो गए।

गाड़ी नंबर के आधार पर तलाश में जुटी जीआरपी को एक के बाद एक सनसनीखेज जानकारियां मिलीं। पता चला कि गैंग बसों और ट्रेनों में सवार यात्रियों को निशाना बनाता था।


इसमें कई सफेदपोशों के नाम सामने आने के बाद मामले को दबाने के प्रयास शुरू हो गए। मिलते-जुलते नंबर की पांच गाड़ियां भी बरामद हुईं।

वहीं, जीआरपी ने बृहस्पतिवार को मामले के एक अन्य आरोपी अर्जुन यादव को चारबाग स्टेशन से धर दबोचा। सख्ती पर उसने पूरी जानकारी देने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी ओसीआर परिसर से बरामद कराई।

इसके बाद जीआरपी ने फैजाबाद के तारून ब्लॉक की प्रमुख माधुरी सिंह के पति प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ अगवा करने के प्रयास का मामला दर्ज किया।

इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडे ने तीन बार प्रमोद की तलाश में फैजाबाद में छापेमारी भी की, लेकिन बैरंग लौटना पड़ा। इसके बाद जीआरपी ने उसे वांछित घोषित करने के साथ ही फैजाबाद पुलिस को भी मेमो भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed