फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police women become victim of fake cheque withdrawl

फेक चेक से पुलिस कर्मी को लगाया दो लाख का चूना

Thu, 07 Aug 2014 02:33 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Aug 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
police women become victim of fake cheque withdrawl

फर्जी चेक से अकाउंट साफ करने वाले ठगों ने इस बार पुलिस महकमे की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी रानी वर्मा को निशाना बनाया।

विज्ञापन


ठगों ने उसके इलाहाबाद बैंक की नरही शाखा स्थित अकाउंट से चार बार में 1,90,500 रुपये निकाल लिए। रानी ने शाखा प्रबंधक सहित अफसरों व कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

सामने आया सनसनीखेज सच

police women become victim of fake cheque withdrawl

रानी वर्मा का पति राम कुमार वर्मा हेड कांस्टेबल था। कुछ महीने पहले उसकी मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर रानी को नौकरी मिली थी। इस वक्त वह पुलिस ऑफिस में तैनात हैं।

रानी ने बताया कि बीती दो मई को वह पासबुक अपडेट कराने बैंक गई थीं तभी पता चला कि सुबह उनके अकाउंट से एक लाख रुपये चेक से निकाले गए हैं। इस जानकारी ने रानी के होश उड़ा दिए।

उन्होंने तुरंत बेटे को फोन कर बैंक बुलवा लिया। मां-बेटे ने शाखा प्रबंधक से मिलकर छानबीन कराई तो और भी सनसनीखेज खुलासा हुआ। पता चला कि 29 अप्रैल को उनके खाते से चेक से 20,000 रुपये निकाले गए थे जबकि 30 मई की सुबह एक चेक से 20,000 व शाम को एक और चेक से 50,000 रुपये निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अफसरों ने की टालने की कोशिश

police women become victim of fake cheque withdrawl

रानी का कहना है कि शाखा प्रबंधक ने पहले तो खुद ही किसी को चेक देने की बात कहकर उसे टालने की कोशिश की। जब रानी ने अपनी चेकबुक में सभी चौदह चेक सुरक्षित होने की बात कही तो बैंक के अफसर-कर्मचारी उसे रुपये वापस दिलाने का आश्वासन देते रहे।

रानी का कहना है कि किसी ने फर्जी चेक हासिल कर उसके अकाउंट से रुपये निकाले हैं। तीन महीने गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो रानी ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।

उसने बैंक अफसरों की मिलीभगत की आशंका जताई है। मामले की जांच कर रहे दरोगा एसपी सोनी ने कहा कि बैंक जाकर शाखा प्रबंधक व अन्य अफसरों-कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed