{"_id":"60a64c6e0de682248c2d0014","slug":"police-recovered-wine-from-pradhans-home-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के घर दबिश देकर पुलिस ने बरामद की 20 लीटर कच्ची शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के घर दबिश देकर पुलिस ने बरामद की 20 लीटर कच्ची शराब
Thu, 20 May 2021 05:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 May 2021 05:17 PM IST
सार
बाराबंकी के एक गांव में पुलिस नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है बाद में प्रधान को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के अम सेरूआ गांव में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के घर दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ ग्राम प्रधान और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, थाने लाने के बाद ग्राम प्रधान को पुलिस ने छोड़ दिया है और पिता के खिलाफ 20 लीटर शराब दिखा कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के अमसेरुवा टिकरिया के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान धर्मराज के घर बीती रात लगभग 2 बजे पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापा मारा और पिता पुत्र को थाने ले आई। सुबह ग्राम प्रधान धर्मराज को पुलिस ने छोड़ दिया और पिता प्रेम नारायण के खिलाफ 20 लीटर कच्ची शराब दिखा कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कोठी थाना अध्यक्ष रितेश पांडे का कहना है बीती रात अमसेरूआ गांव में शराब बनाने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 20 लीटर निर्मित शराब बरामद कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी पता नहीं है कि यह व्यक्ति ग्राम प्रधान का पिता है।
विज्ञापन