फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police recognise people who looted 20 lakh cash.

20 लाख रुपये की लूट में पुलिस को मिले अहम सुराग

Sun, 17 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police recognise people who looted 20 lakh cash.
लूट के बाद पुलिस जांच जारी है - फोटो : amar ujala

लखनऊ के कैंट में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की महिलाकर्मियों से 20 लाख रुपये से भरा बैग लूटने की वारदात में पुलिस ने अहम सुराग मिलने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लुटेरों की पहचान हो गई है। लूट के बाद भागे बदमाशों की दो सीसीटीवी फुटेज और मिले हैं।

विज्ञापन


डीआईजी आरकेएस राठौर का कहना है कि क्राइम ब्रांच की एक टीम बिहार भेजी गई है। जबकि पुलिस की दो टीमें हरदोई और सीतापुर में बदमाशों की तलाश कर रही हैं। पांच बदमाश और उठाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात में शामिल लुटेरों की दो सीसीटीवी फुटेज और मिली हैं, जिन्हें साफ करने के लिए एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। इस बीच कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के आसपास मौजूद लोगों से चिह्नित लुटेरों के हुलिए के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नित लुटेरों का हुलिया बिल्कुल वैसा ही है, जैसा लोगों ने बताया है। सीओ कैंट हरेंद्र कुमार ने बताया कि छह महीना पहले बाराबंकी में ठीक इसी पैटर्न पर लूट हुई थी। जिसमें बिहार के बदमाश पकड़े गए थे। इसके अलावा सीतापुर और हरदोई के कई लुटेरों पर भी पुलिस की नजर है।

लूट हुई तो होंगे सस्पेंड

Police recognise people who looted 20 lakh cash.
लूट की शिकार महिला से पूछताछ की गई - फोटो : amar ujala

वहीं, बैंक की सुरक्षा के नाम पर एयरकंडीशन हॉल और आरामदायक कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाने वाले पुलिसकर्मियों पर आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने निगाहें टेढ़ी कर दी हैं। उन्होंने बैंक ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों को मेन गेट से हटकर सार्वजनिक स्थान पर मौजूद रहने के निर्देश दिए।

बैंक की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए आईजी ने कहा कि कैश लेकर जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ लूटपाट होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आईजी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के बैंक के भीतर बैठे रहने से उनकी मौजूदगी का अहसास नहीं होता और अपराधी वारदात का दुस्साहस कर बैठते हैं। यही वजह है कि पुलिसकर्मियों को बैंक के आसपास मौजूदगी के निर्देश दिए गए हैं।

दरोगा या सिपाही बैंक के आसपास स्थित चाय-पकौड़ी की दुकान, पान की गुमटियों अथवा खोमचों के इर्द-गिर्द मौजूदगी बनाए रखेंगे तो अपराधी वारदात की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बदमाश भी इन्हीं जगहों पर घूम-टहल कर अपने शिकार का इंतजार करते हैं। पुलिसकर्मियों की बाहर मौजूदगी से वाहन चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगेगा।

बैंकों की चेकिंग के लिए रोज 11 से एक बजे तक चलेगा अभियान

Police recognise people who looted 20 lakh cash.
इसी बैंक के सामने हुई थी लूट - फोटो : amar ujala

आईजी ने बताया कि बैंकों की चेकिंग के लिए रोज 11 से एक बजे तक अभियान शुरू किया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ चेकिंग की जाएगी। चेकिंग टीम के साथ संबंधित थाना क्षेत्र के सीओ भी मौजूद रहेंगे।

सभी सर्किल के एएसपी भी क्षेत्र में निकलकर चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे। चेकिंग में उन जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी जहां दो या उससे अधिक बैंक हों। ऐसे बैंकों को थानावार चिह्नित करने के निर्देश उन्होंने दिए।

बैंकों के दरवाजे बंद करके होगी आकस्मिक चेकिंग
आईजी ने बताया कि बैंकों के भीतर आकस्मिक चेकिंग से पहले पुलिस सभी दरवाजे बंद करा देगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी को बैंक प्रबंधकों से बातचीत करने के लिए कहा गया है। इस चेकिंग में बैंक के भीतर मौजूद फालतू लोगों की पड़ताल की जाएगी।

आईजी ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान सभी संदिग्ध लोगों की तलाशी लेने व बैंककर्मियों, खाताधारकों अथवा उनके साथ आए लोगों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने बैंक के आसपास घूमने वाले, चाय व पान की गुमटियों और खोमचों पर बैठे संदिग्ध व्यक्तियों तथा बिना नंबर के वाहनों की चेकिंग के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed